Samagra Bharat News website

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर दी शुभकामनाएं

समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 15 अक्टूबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।

माननीय सुश्री अनुसुईया उइके जी राज्यपाल छत्तीसगढ़ ने आज नवरात्रि के अवसर पर राजभवन में माता की पूजा अर्चना करते हुए देवी स्वरूपा कन्याओं को भोजन कराया, उन्हें तिलक, लगाकर चुनरी औढाकर दक्षिणा भी दी। राज्यपाल ने मातारानी से प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।

Exit mobile version