Site icon Samagra Bharat News website

एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल और आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़, जेसीओ और एक जवान शहीद

A JCO and a jawan of the Indian Army were martyred in an encounter with terrorists in Jammu and Kashmir. Indian Army officers

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्लीस 15अक्टूबर। जम्मू कश्मीर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक जेसीओ और एक जवान की शहीद हो गए। भारतीय सेना के अफसरों ने इसकी पुष्टि की है।

भारतीय सेना के अफसरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले के मेंधर सब डिवीज़न में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई. सुरक्षाबल आतंकियों का मुकाबला कर रहे थे। इसी दौरान लड़ते हुए जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और एक जवान शहीद हो गए।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकियों से लगातार मुकाबला कर रहे हैं। कश्मीर के कई इलाकों में लगातार मुठभेड़ चल रही है। हाल ही में जेसीओ सहित पांच जवान शहीद हुए थे। इन जवानों ने आतंकियों से लड़ते हुए शहादत दी थी।

Exit mobile version