Site icon Samagra Bharat News website

पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ होंगे टीम इंडिया के हेड कोच

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16अक्टूबर। पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया का मुख्य कोच बनना लगभग तय हो चुका है। बताया जा रहा है कि राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालने के लिए सहमति दे दी है। आईपीएल 14 के फाइनल की रात दुबई में बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष सौरव गांगुली ने राहुल द्रविड़ के साथ बैठक की।

सूत्रों के मुताबिक, द्रविड़ को इस पद के लिए 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें बोनस भी मिलेगा। मौजूदा कोच रवि शास्त्री की सैलरी 5.5 करोड़ रुपये है। द्रविड़ टी-20 विश्व कप के बाद पद संभाल लेंगे। इस टूर्नामेंट के ठीक बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि द्रविड़ हेड कोच बनने के लिए तैयार हैं और टीम इंडिया के लिए इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती। अब बाकी के स्थानों के लिए नए कोच ढूंढे जाएंगे। मौजूदा बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ अपने पद पर बने रहेंगे। भारतीय टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है और युवा खिलाड़ी टीम में आ रहे हैं। सूत्र ने कहा कि नए खिलाड़ी पहले भी द्रविड़ के साथ काम कर चुके हैं। इससे भारतीय क्रिकेट को भी आसानी होगी और टीम चैंपियन बनने की ओर अग्रसर हो सकेगी।

Exit mobile version