Site icon Samagra Bharat News website

दोबारा पिता बनने वाले हैंमहेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने दी जानकारी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16अक्टूबर। चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कमान में चौथा आईपीएल खिताब अपने नाम किया. 15 अक्टूबर को दुबई में खेले गए आईपीएल-2021 के फाइनल मैच में सीएसके ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से मात देकर टाइटल अपने नाम किया। चेन्नई के खिताबी मैच जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह खेल के मैदान में अपनी बेटी जीवा के साथ पहुंच गईं और वहीं पर धोनी को गले लगा लिया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी फिर से पिता बनने वाले हैं। खुद सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने साक्षी धोनी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि साक्षी धोनी चार महीने की प्रेग्नेंट हैं।

Exit mobile version