Site icon Samagra Bharat News website

पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान घिरा लश्कर का टॉप कमांडर

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 16 अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर में आतंक के प्रसार को रोकने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है। शनिवार को भी पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप कमांडर को घेर लिया है.

कश्मीर के आईजी विजय कुमार के मुताबिक पंपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर उमर मुश्ताक को घेर लिया गया है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने टॉप 10 आतंकियों की लिस्ट तैयार की है. इसमें उमर मुश्ताक भी एक हैं। उमर श्रीनगर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था। पिछले कई दिनों से सुरक्षाबलों को मुठभेड़ में 11 आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली है.

मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि लश्कर का कमांडर पुलवामा के पंपोर इलाके में छिपा है. इस इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस के साथ इलाके को घेर लिया। लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक को सरेंडर करने के लिए कहा गया। हालांकि, खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकी की फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों को भी फायरिंग करनी पड़ी।

अभी तक इस मुठभेड़ में आतंकी के मारे जाने या उसके पकड़े जाने की कोई जानकारी नहीं मिली है.

Exit mobile version