Site icon Samagra Bharat News website

जिम करते समय जमकर नाचे ऋतिक रोशन, मस्त मौला होकर डांस और गरबा करते देख दिवाने हुए फैंस

Hrithik Roshan shares very few things on his social media, but recently the actor has shared a video of his strange dance.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 17अक्टूबर। ऋतिक रोशन अपने सोशल मीडिया पर बहुत कम चीजें शेयर करते हैं, लेकिन हाल ही में एक्टर ने अपने एक अजीबो गरीब डांस का वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है। इसकी खास बात ये है कि एक्टर जिम में हैं और वो अचानक डांस करने लगते हैं। ऐसे में ऋतिक रोशन का जिम से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 80’s के गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ऋतिक रोशन का जिम से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 80’s के गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक रोशन के फैन्स को उनका यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है और लाइक और कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक अपने जिम में हैं, जहां 80 के दशक के गाने बज रहे हैं और एक्टर इन गानों पर जबरदस्त डांस और गरबा कर रहे हैं।

इस वीडियो में ऋतिक अपने कुछ शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं। इस दौरान एक्टर का लुक भी लोगों को खासा इम्प्रेस कर रहा है। वीडियो में ऋतिक जिमी जिमी, जानू मेरी जान और परदेसिया जैसे गानों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है, ‘जब बॉलीवुड हीरो जिम में अचानक 80’s के गाने सुनता है’।

Exit mobile version