Site icon Samagra Bharat News website

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गारद( NSG) के 37 वें स्थापना दिवस पर एनएसजी कर्मियों को दी शुभकामनाएँ

The Union Home and Cooperation Minister, Shri Amit Shah has greeted the NSG personnel on the 37th Raising Day

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17अक्टूबर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गारद( NSG) के 37 वें स्थापना दिवस पर एनएसजी कर्मियों को शुभकामनाएँ दी हैं। एक ट्वीट में अमित शाह ने कहा कि हमारे बहादुर एनएसजी कर्मियों को उनके 37 वें स्थापना दिवस पर बधाई। एनएसजी आतंकवाद के सभी पहलुओं से निपटने के लिए एक विश्व स्तरीय प्रशिक्षित बल है। इस दुर्जेय बल ने अपने आदर्श वाक्य ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भारत को एनएसजी ब्लैक कैट पर गर्व है।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय मानेसर, गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा गारद के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथी के तौर पर शामिल हुए। श्री राय को गार्ड ऑफ आनर पेश किया गया। इस अवसर पर एनएसजी ने अपने शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में एनएसजी के महानिदेशक, अधिकारी और जवान भी शामिल हुए।
अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने कहा कि सबसे पहले मैं देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले NSG के 19 वीर शहीदों को सादर नमन करता हूँ। उन्होने कहा कि आप सभी एक ऐसी संस्था से जुड़े हैं, जिस पर पूरा देश गर्व करता है। सभी देशवासियों के हृदय में आपके प्रति जो गौरव का भाव है, उसका मूल कारण, हर पल, हर परिस्थिति और हर चुनौती में देश के लिए जीने और मरने की आपकी ललक है। श्री राय ने कहा कि 37 साल के इतिहास में आपको जो भी कार्य सौंपा गया,आपने उसे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाया है।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि हम अपनी आजादी के 75वें वर्ष को “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप में मना रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का एक सपना है कि हम भारत की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर भारत के इतिहास और आजादी से जुड़े उन ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उन जगहों को याद करें और अपनी युवा पीढ़ी को उनसे अवगत कराएं। श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का आत्मनिर्भर का अर्थ हर प्रकार से और सबके प्रयास से आत्मनिर्भरता है। हर व्यक्ति, हर संस्था आत्मनिर्भरता के लिए अवयव बनें और NSG को भी इस ओर आगे बढ़ना होगा।

Exit mobile version