Site icon Samagra Bharat News website

ओमप्रकाश राजभर ने दिए संकेत, कुछ शर्तों के साथ भाजपा में हो सकते है शामिल

The BJP central leadership has convinced Suheldev Bharatiya Samaj Party President Om Prakash Rajbhar to join the party. Please tell that

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18अक्टूबऱ। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पार्टी में शामिल होने के लिए मना लिया है। बता दें कि इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान को दी गई थी जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान और ओम प्रकाश राजभर की एक दिन पहले इस मुद्दे पर बात हुई। जिसमें राजभर ने कुछ शर्तों के साथ 2022 में भाजपा के साथ जाने के संकेत दिए।

जानकारी के मुताबिक बातचीत के क्रम में धर्मेंद्र प्रधान ने राजभर को मिलकर चुनाव लड़ने को कहा। जिस पर राजभर ने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने के साथ ही बिजली और शिक्षा जैसे पार्टी के मुद्दों को मानने की बात की। धर्मेंद्र प्रधान ने राजभर की तमाम मांगों पर सकारात्मकता दिखाई है। बहुत जल्द दोनों नेता बैठ कर इस मुद्दे पर बात करेंग। धर्मेंद्र प्रधान से पूर्व वाराणसी से भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने ओम प्रकाश राजभर से इस मुद्दे पर बात की थी।

हालांकि ओम प्रकाश राजभर ने अभी भाजपा में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है।

Exit mobile version