Site icon Samagra Bharat News website

भारत-पाक मैच के दिन सोशल मीडिया से दूर रहेंगी सानिया मिर्जा

Indian tennis player Sania Mirza is going to stay away from social media on the day of this match. He blamed the bad atmosphere during

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18 अक्टूबऱ। टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से होने वाला है। वहीं, टीम इंडिया का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले के दिन भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया से दूर रहने वाली हैं। उन्होंने मैच के दौरान होने वाले खराब माहौल से बचने के लिए ये फैसला लिया है। बता दें, जब-जब भारत पाकिस्तान का मैच होता है। सानिया को दोनों देश के दर्शक जमकर ट्रोल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पति शोएब पाकिस्तान के लिए खेलते हैं और सानिया भारत की हैं।

सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘भारत और पाकिस्तान मैच के दिन मैं जहरीले माहौल से बचने के लिए सोशल मीडिया से गायब हो रही हूं। बाय-बाय।’ मैच वाले दिन उनके सोशल मीडिया से दूर रहने की मुख्य वजह शोएब मलिक हैं। उन्होंने पाकिस्तान खिलाड़ी शोएब से शादी की थी। पाकिस्तान की टी-20 विश्व कप टीम में शोएब मलिक को जगह मिली है। वह पाकिस्तान के लिए कई वर्षों से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं।

Exit mobile version