Site icon Samagra Bharat News website

इस बार करवा चौथ पर इस बार बनने जा रहा है विशेष योग, जानें कब निकलेगा चांद

For the long life of the husband, women observe a fast of Karna Chauth every year. The fast of Karva Chauth is observed every year

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18अक्टूबर। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं हर साल करना चौथ का व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है. इस साल करवा चौथ का व्रत 24 अक्टूबर 2021 को रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखती हैं. फिर चंद्र दर्शन करने के बाद यह व्रत खोला जाता है।

करवा चौथ शुभ योग
इस साल करवा चौथ पर एक विशेष संयोग बन रहा है जो कि बेहद फलदायी है. इस बार करवा चौथ का चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा, जो कि बेहद शुभ माना जाता है. चंद्र दर्शन रात को करीब 08.07 पर हो सकता है. इसके बाद ही महिलाएं अपने व्रत का पारण करेंगी।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त
इस बार 24 अक्टूबर को रविवार के दिन प्रात: 03 बजकर 01 मिनट पर प्रारंभ होगी और 25 अक्टूबर को प्रात: 05 बजकर 43 मिनट तक रेगी. यह व्रत 24 अक्टूबर को रविवार के दिन रखा जाएगा।

Exit mobile version