Site icon Samagra Bharat News website

करवा चौथ ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाए यह घरेलु फेस पैक, सिर्फ 15 मिनट में आएगा निखार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19अक्टूबर। करवा चौथ का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बार करवा चौथ 24 अक्टूबर 2021 को मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सजती-संवरती हैं। ऐसे में अगर आप भी करवा चौथ पर ग्लो करना चाहती है तो हम आपको एक फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे मात्र 15 मिनट में ग्लोइंग चेहरा पा सकती हैं।

1. गुलाब के पाउडर को कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसके बाद इसमें शहद मिलाएं। यह त्वचा को नरम और स्वस्थ बनाता है. फिर इसमें एक चम्मच गुलाबजल मिलाएं. इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं. करवा चौथ पर आपकी स्किन चमक उठेगी।

2 कच्चा दूध त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है और इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड मौजूद स्किन से बैक्टीरिया को हटाकर उसकी गहराई से सफाई करता है।
3. एलोवेरा जेल चेहरे को क्लीन करने का काम करता है, साथ ही सांवलेपन को कम करता है. एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है, इसे लगाने से चेहरे पर चमक बरकरार रहती है।

Exit mobile version