Site icon Samagra Bharat News website

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मोदी वैन’ को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या हैं इसकी खूबियां

Union Home Minister Amit Shah on Tuesday flagged off the 'Modi Van' under the 'Seva Hi Sangathan' program. Tell that PM Modi

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत ‘मोदी वैन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि पीएम मोदी सरकार के कार्यकाल के 20 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा ने इस मिशन की शुरूआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अक्टूबर, 2001 को पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। बता दें कि इस विशेष वैन को कोशांबी विकास परिषद से संचालित किया जाएगा, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर चला रहे हैं।

सोनकर ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में पांच मोदी वैन का संचालन किया जाएगा। वैन के लिए एक नियंत्रण कार्यालय है। इसे इन नियंत्रण कार्यालयों से संचालित किया जाएगा।’

इसकी खूबियां
बता दें कि मोदी वैन में 32 इंच का टेलीविजन और एक हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा लगाई गई है जिसके द्वारा पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
वैन में टेलीमेडिसिन भी शामिल होगा। वैन में एक ऐसी मशीन लगी है जो एक बार में 39 रक्त नमूनों की जांच कर सकती है। यह वैन गांव के लोगों को स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त करने की शपथ दिलाएगी। इसके अलावा गांव के जल संरक्षण और नदी तालाब की सफाई के लिए भी लोगों को जागरुक किया जाएगा।

Exit mobile version