Site icon Samagra Bharat News website

एक बार फिर राहुल गांधी बन सकते है पार्टी अध्यक्ष, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कही यह बात

Congress leader Mallikarjun Kharge said that in the recent CWC meeting, all the leaders have requested Rahul Gandhi to become the president

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19अक्टूबर। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हाल ही सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी नेताओं ने राहुल गांधी को तुंरत पार्टी का अध्यक्ष बनने का अनुरोध किया है और राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर विचार करने की बात कही है। खड़गे ने कहा कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई और प्रस्तावों को पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, कृषि कानून, लखीमपुर खीरी घटना, जम्मू-कश्मीर की स्थिति, अर्थव्यवस्था, और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के साथ प्रस्तावों को पारित किया।

बता दें कि दो दिन पहले सीडब्लूयसी बैठक हुई थी। कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए कहा था कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष पद का चुनाव 21 अगस्त 2022 और 20 सितंबर 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा। सीडब्ल्यूसी ने संगठनात्मक चुनावों के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है।

Exit mobile version