Site icon Samagra Bharat News website

विरोधी दलों की चाल या मजाक, भाजपा कार्यालय पर शरारती तत्वों ने टांगा पाकिस्तान जैसा झंडा

Before the assembly elections, the opposition parties are constantly adopting new tactics to put pressure on the BJP government,

समग्र समाचार सेवा
बैतूल, 19अक्टूबर। विधानसभा चुनाव से पहले विरोधी दल लगातार भाजपा सरकार पर दबाव बनाने के लिए नए नए पैतरें अपना रही है लेकिन हर बार उनकी सारी कोशिशें नाकयाब हो जाती है। अब इस बार भाजपा सरकार पर विरोधी दल के नए पैतरें ने साबित कर दिया है कि वह राजनीति के लिए कुछ भी कर सकती है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के बैतूल जिला कार्यालय पर बीती रात शरारती तत्वों ने पाकिस्तान के झंडे जैसा दिखने वाला झंडे रस्सी से बांधकर टांग दिया। सड़क के बीच भाजपा कार्यालय से बंधे झंडे की इंटरनेट मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होते ही हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि झंडे की एक रस्सी रोड क्रास कर भाजपा कार्यालय से बांधी गई थी। इसे बांधने वाले शेख अलीम से पूछताछ की गई। उसने अनुमति लेकर भाजपा कार्यालय से रस्सी बांधने की जानकारी दी। चूंकि झंडा नियम विरुद्ध तरीके स रोड क्रास कर बांधा गया था इस कारण उसे हटवाया गया।
भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण गुगनानी को जब मामले की खबर लगी तो उन्होंने पहले इसे फेक फोटो समझा, लेकिन फोटो और वीडियो ज्यादा वायरल होने पर गुगनानी ने पार्टी कार्यकर्ता को कार्यालय के भेजा और झंडा लगने की पुष्टि करने को कहा। कार्यकर्ता ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर रस्सी बांधकर ऐसा झंडा लगाया गया है। झंडा लगने की पुष्टि होते ही गुगनानी ने देर रात आनलाइन सूचना पुलिस को दी और कहा कि यह झंडा तुरंत हटाया जाए और जिन्होंने हरकत की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पाकिस्तानी झंडा लगाए जाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

Exit mobile version