Site icon Samagra Bharat News website

मंगलवार को मिले 14,623 नए कोरोना संक्रमित, 197 लोगों की हुई मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20अक्टूबर। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी देखने को मिल रही है. संक्रमण के दैनिक आंकड़े में बीते कुछ दिनों में काफी कमी दर्ज की गई है. कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले 2 लाख से कम हो चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़े को जारी कर दिया गया है।

नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 14,623 लोग लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसी दौरान 19,446 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है. इसी दौरान 197 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 1,78,098 एक्टिव मामले हैं. बता दें कि कुल 1,78,098 लोगों को अबतक इलाज कर ठीक किया जा चुका है।
वहीं अबतक कुल 4,52,651 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक 99,12,82,283 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. बता दें कि देश में केरल से सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट आने के कारण प्रशासन द्वारा अब स्कूलों व कॉलेजों को खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Exit mobile version