Site icon Samagra Bharat News website

पापा बोनी कपूर ने निकाला मास्क तो बेटी जाह्नवी ने ऐसे लगाई डांट, यहां देंखे वीडियो

Jhanvi Kapoor is very close to her father Boney Kapoor and she is often spotted with her father after the departure of mother Sridevi.

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 20अक्टूबर। बेटियां अपने पापा को दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती है चाहे वह आम इंसान हो या कोई सेलीब्रेटी…..निर्देशक बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी भी पापा को कितना प्यार करती है यह एयरपोर्ट पर साफ दिखा जब मास्क निकालने की बात वह पापा से गुस्सा हो बैठी और उनको डांट भी लगा देती है।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पिता बोनी कपूर का बेहद अलग अंदाज में ध्यान रखती हुई नजर आ रही हैं। आप भी ये वीडियो देखकर जाह्नवी कपूर की तारीफ करेंगे।

जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के बेहद करीब हैं और मां श्रीदेवी के जाने के बाद से वो अक्सर अपने पिता के साथ स्पॉट की जाती हैं। ऐसे में पिता औऱ बेटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बोनी कपूर अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं और इसी दौरान पैपराजी उन्हें देखकर फोटो के लिए मास्क उतारने को कहते हैं और बोनी कपूर मास्क उतारने लगते हैं जिसे देखकर जाह्नवी कपूर को गुस्सा आ जाता है।

पापा बोनी कपूर को मास्क उतारता हुआ देखकर जाह्नवी कपूर नाराज होकर पिता को डांट लगाती है और मास्क पहनाती है और एक्ट्रेस कहती हैं, ‘ऐसी गलत एडवाइस मत दीजिए।’ इसके बाद दोनों ने मास्क में ही साथ में पोज दिए। जाहरी सी बात है कि कोरोना की वजह से हर कोई अपनी सुरक्षा का ध्यान दे रहा है, ऐसे में जाह्नवी कपूर का अपने पिता का इस तरह से ध्यान रखना हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है।

Exit mobile version