Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी को दी बड़ी सौगात, कुशीनगर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

Prime Minister Narendra Modi on Wednesday presented an international airport to Kushinagar in Uttar Pradesh. This airport built

समग्र समाचार सेवा
कुशीनगर, 20अक्टूबऱ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुधवार को उत्तर प्रदेश स्थित कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात दी। 589 एकड़ में 260 करोड़ की लागत से बने इस हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक हवाई अड्डा वाला प्रदेश बन गया है। यह उत्तर प्रदेश का तीसरा और सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट भी है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों, दुकानदारों, उद्यमियों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री यहां 180.6 करोड़ रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण और 281 करोड़ रुपये से बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिधम्म समारोह में कहा कि हमने ज्ञान, महान संदेशों और महान आत्माओं के विचारों को बांधने में कभी भरोसा नहीं किया है। हमारा जो कुछ भी था, उसे मानवता के लिए मम भाव से अर्पित किया है। दुनिया में जहां-जहां भी बुद्ध के विचारों को आत्मसात किया गया, वहां कठिन परिस्थितियों में भी प्रगति के रास्ते बने। अगर हम बुद्ध के संदेश को अपना लेते हैं तो सद्कर्म का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। अहिंसा, दया, करुणा ऐसे मानवीय मूल्य आज भी उतनी ही सहजता से भारत के अंतर्मन में रचे बसे हैं। बुद्ध आज भी भारत के संविधान की प्रेरणा हैं। बुद्ध का धम्म चक्र भारत के तिरंगे पर विराजमान होकर हमें गति दे रहा है। भगवान बुद्ध ने कहा था- ‘अप्प दीपो भव’। यानी, अपने दीपक स्वयं बनो। जब व्यक्ति स्वयं प्रकाशित होता है तभी वह संसार को भी प्रकाश देता है। यही भारत के लिए आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा है। बुद्ध इसीलिए ही वैश्विक हैं क्योंकि बुद्ध अपने भीतर से शुरुआत करने के लिए कहते हैं।

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध की कृपा से आज के दिन कई अलौकिक संयोग एक साथ प्रकट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुद्ध के संदेश पूरी मानवता के कल्याण के लिए हैं। अलग-अलग देश और अलग-अलग परिवेश, लेकिन मानवता की आत्मा में बसे भगवान बुद्ध सबको जोड़ रहे हैं। भारत ने भगवान बुद्ध की इस सीख को अपनी विकास यात्रा का हिस्सा बनाया है। एक तरीके से भारत ने इसे अंगीकार किया है।

कुशीनगर एयरपोर्ट से विदेशी नागरिकों को मिलेगी सुविधा

बता दें कि भगवान बुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थल होने के कारण कुशीनगर बौद्ध धर्म से जुड़े दक्षिण एशियाई देशों के यात्रियों के लिए तीर्थ स्थल और आकर्षण का केंद्र है। कुशीनगर में पहले से ही बड़ी तादात में विदेशों से बौद्ध पर्यटक आते रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग के अनुसार एयरपोर्ट के बन जाने से इसमें 20% पर्यटकों की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। एयरपोर्ट से सभी पर्यटकों को बहुत सुविधा हो जाएगी जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा।

Exit mobile version