Site icon Samagra Bharat News website

दो बार कांग्रेस से विधायक रह चुके पंकज मलिक और प्रियंका गांधी के सलाहकार हरेंद्र मलिक ने दिया इस्तीफा

The round of resignations in the political parties from the assembly elections continues. Meanwhile, Congress general secretary

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 20अक्टूबर। विधानसभा चुनावों से राजनीतिक पार्टीयों में इस्तीफें का दौर लगातार जारी है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के सलाहकार हरेंद्र मलिक ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने भी इस्तीफा दे दिया है। हरेंद्र मलिक और पंकज मलिक पिता-पुत्र हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दोनों बड़े और ताकतवर नेता माने जाते हैं। पंकज मलिक दो बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं, वहीं हरेंद्र भी सांसद रह चुके हैं।
खबरें आ रही है कि दोनो में पिता-पुत्र दोनो ही जल्द समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते है।

Exit mobile version