Site icon Samagra Bharat News website

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले दिया तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

The central government has given a big gift to the employees and pensioners before Diwali today. Union cabinet hikes dearness allowance

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21अक्टूबर। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आज दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है जिससे केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

जानकारी के अनुसार सरकार ने 1 जुलाई, 2021 से महंगाई भत्ते को 28 फीसदी बढ़ाया था, जो उस वक्त 17 फीसदी से 11 फीसदी ज्यादा था, लेकिन, 1 जनवरी, 2020 से लेकर 30 जून, 2021 तक की अवधि के लिए डीए 17 फीसदी ही रखे जाने का फैसला किया गया था। सरकार ने डीए को रेट्रोस्पेक्टिव तरीके से बढ़ाया, यानि कि इसमें पिछली किस्तों को छोड़कर आगे की किस्तों में बढ़ोतरी लागू की गई।

बता दें कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों के वेतन के आधार पर दिया जाता है। शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता अलग-अलग होता है। डियरनेस अलाउंस की गणना मूल सैलरी पर होती है। महंगाई भत्ते की गणना के लिए एक फार्मूला तय किया गया है, जोकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से तय होता है।

महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों के रहन सहन के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए मुहैया कराया जाता है। महंगाई बढ़ने के बाद भी कर्मचारी के रहन-सहन के स्तर पर किसी तरह का स्तर ना पड़े इस इसलिए इसमें बढ़ोतरी की जाती है। यह भत्‍ता सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है।

Exit mobile version