Site icon Samagra Bharat News website

‘मन्नत’ और अनन्या पांडे के घर पहुंची NCB की टीम, अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए दिया था नोटिस

Not only this, a team of NCB has also reached the house of Ananya Pandey, daughter of Chunky Pandey. NCB had given notice to Ananya Pandey

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 21 अक्टूबर। ड्रग्स मामलें को लेकर एनसीबी सख्त नजर आ रही है। आए दिन कही ना कही उनके छापों से अब यह तो तय है कि ड्रग्स लेने वालों की खैर नही है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्योरो की एक टीम गुरुवार दोपहर को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंची। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान Drugs Case में अभी मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं। यही नहीं चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के घर पर भी NCB की एक टीम पहुंची है। NCB ने अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए नोटिस दिया था।

दरअसल, आर्यन खान मामले में एनसीबी को अनन्या का नाम वॉट्सऐप चैट मिला है। वॉट्सऐप चैट में अनन्या का नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने उनके घर रेड डाली थी। अनन्या पांडे को कथित तौर पर एनसीबी टीम ने दोपहर 2 बजे उनके कार्यालय में बुलाया था।

आर्यन खान की जमानत याचिका पर अब बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी। आर्यन के वकील ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी।

Exit mobile version