Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रामजन्मभूमि, रामलला का किए दर्शन

Rashtriya Swayamsevak Sangh chief Mohan Bhagwat reached Ramjanmabhoomi at 4 pm on Wednesday. He first worshiped Ramlala

समग्र समाचार सेवा
अयोध्या, 21 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को दोपहर बाद चार बजे रामजन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने पहले रामलला का दर्शन पूजन किया, आरती उतारी। प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद में मंदिर निर्माण की प्रगति देखने निर्माण स्थल पहुंचे, जहां चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। नींव ढलाई से लेकर राफ्ट ढालने की प्रक्रिया के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। मंदिर के परकोटे के क्षेत्रफल के बारे में जानकारी दी गई।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने संघ प्रमुख को मंदिर निर्माण के बारे में जानकारी दी। किस क्षेत्र में मंदिर का गर्भगृह निर्मित होगा, उसके बारे में बताया गया। इसके साथ ही मंदिर निर्माण से जुड़ी भावी योजनाओं, परिसर के विकास का प्रारूप बताया गया। संघ प्रमुख निर्माण स्थल पर स्थित कार्यदायी संस्था के कार्यालय में बैठे और ट्रस्टियों से मंत्रणा की। रामलला का दर्शन करके वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि वह अखिल भारतीय शारीरिक अभ्यास वर्ग में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या के दो दिनी प्रवास पर पहुंचे थे। दूसरे दिन सुबह पौने आठ बजे के करीब वे कारसेवकपुरमप पहुंचे, जहां संघ प्रमुख ने कार्यकर्ताओं के साथ जलपान व दोपहर में भोजन किया। इसके अलावा वर्ग की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

Exit mobile version