Site icon Samagra Bharat News website

मुंबई की आर्थर रोड जेल में पहली बार बेटे आर्यन खान से मिलने पहुंचे शाहरुख खान

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 21 अक्टूबर। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान गुरुवार को अपने बेटे आर्यन खान से मिलने के लिए मुंबई के आर्थर रोड जेल पहुंचे। आर्यन खान ड्रग्स पार्टी मामले में इस जेल में बंद हैं। बुधवार को उन्हें जमानत नहीं मिली। बता दें कि मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग्स मामले में आर्यन खान के अलावा अरबाज मर्जेंट और मुनमुन धमेचा की भी जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख करीब 9 बजकर 10 मिनट में वेटिंग रूम में गए। बाहर उनके साथ उनके बॉडीगार्ड रवि और स्टाफ के लोग भी देखे गए। आर्यन के ड्रग्स केस में फंसने के बाद उनके पिता शाहरुख से आमने-सामने ये पहली मुलाकात है। कोविड प्रोटोकॉल के चलते शाहरुख आर्यन से नहीं मिल पा रहे थे। आज से रिलेटिव्स को मिलने की इजाजत दी गई है, जिसके कारण शाहरुख आर्यन से आमने-सामने मुलाकात कर सके। उन्हें कोविड से जुड़ी सावधानियों के साथ 10 से 15 मिनट तक मुलाकात का वक्त मिला। अब तक शाहरुख और गौरी आर्यन से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।

Exit mobile version