Site icon Samagra Bharat News website

एनसीबी दफ्तर पहुंची ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की अनन्या पांडे, पूछताछ जारी

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 22अक्टूबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस अन्नया पांडे शुक्रवार दोपहर को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ्तर पहुंचीं। गुरुवार दोपहर एनसीबी की एक टीम ने उनके घर पर एक सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया था। एनसीबी ने अनन्या पांडे से आर्यन खान ड्रग्स केस मामले में पूछताछ करने के लिए बुलाया है।
एनसीबी सूत्रों के मुताबिक जिस बॉलीवुड अभिनेत्री से आर्यन खान के चैट का खुलासा हुआ था वह अनन्या पांडे ही हैं। अनन्या के अलावा एक अन्य अभिनेत्री का नाम भी इस मामले में लिया जा रहा है. हालांकि, अभी तक दूसरी एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

बता दें कि अन्नया को शुक्रवार को 11 बजे अनन्या को एनसीबी ने ऑफिस बुलाया था, लेकिन एक्ट्रेस करीब ढाई बजे ऑफिस पहुंचीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनन्या पांडे के लैपटॉप और मोबाइल को एनसीबी ने जप्त कर लिया है। याद दिला दें कि बीते दिन एनसीबी ने एक बयान में कहा था कि जरूरी नहीं है कि अगर किसी को पूछताछ के लिए बुलाया है, तो वो आरोपी ही है।

Exit mobile version