Site icon Samagra Bharat News website

बेदह दर्दनाक: 6 साल की लड़की ने पोर्न देखने के किया इनकार तो नाबालिगों ने उतारा मौत के घाट

Juvenile for allegedly killing a 6-year-old girl for refusing to watch obscene material with three minors in Nagaon district

समग्र समाचार सेवा
गुवाहाटी, 22अक्टूबऱ। असम के नगांव से एक बेहद ही शर्मनाक औऱ दर्दनाक मामला सामने आया है जिसमें वर्तमान समय में समाज की विकृति मानसिकता के कारण एक 6साल की मासून को अपनी जान गंवानी पड़ी। असम की एक अदालत ने गुरुवार को तीन नाबालिगों को नगांव जिले में उनके साथ अश्लील सामग्री देखने से इनकार करने पर 6 साल की बच्ची की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में किशोर गृह भेज दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के पिता को भी पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को नगांव में पुलिस ने एक लड़की की हत्या के मामले में 8 से 11 साल की उम्र के तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक आरोपी के पिता भी शामिल थे। बच्ची ने मोबाइल फोन पर अश्लील क्लिप देखने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
बच्ची का शव मंगलवार को कलियाबोर इलाके में एक पत्थर की खदान के शौचालय में मिला था।
पुलिस ने कहा कि मंगलवार को नाबालिग लड़की के घर के पास रहने वाले तीन ‘पोर्न-एडिक्ट’ किशोर पीड़िता को पास की एक पत्थर की खदान में ले गए, जहां उन्होंने उसे अश्लील क्लिप देखने के लिए कहा। जब उसने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो लड़कों ने कथित तौर पर उसे पत्थरों से पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जो अश्लील क्लिप से भरा था।

Exit mobile version