Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा: KMP एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों ने एक कार को कुचला, मौके पर ही 8 लोगों की मौत

A major road accident has occurred in Bahadurgarh of Jhajjar district of Haryana. 8 people of the same family died in this horrific road

समग्र समाचार सेवा
झज्जर, 22अक्टूबर। हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं एक बच्चा घायल है। जबकि मृतकों में एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ये हादसा केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। ट्रक चालक मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित परिवार यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला था। फिरोजाबाद के नगल अनूप गांव के लोग गोगा मेड़ी से दर्शन करके घर लौट रहे थे। हादसे के समय गाड़ी में 11 लोग सवार थे। केएमपी रोड पर गाड़ी को लघुशंका के लिए रोका गया था। इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर, एक महिला और एक बच्ची ही बच पाए हैं।

बता दें कि हादसे के वक्त चालक और एक महिला गाड़ी से बाहर थे इसलिए उन्हें चोट नहीं लगी, वहीं एक घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल बच्ची को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छोटी बच्ची के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version