Site icon Samagra Bharat News website

झारखंड सरकार की कैबिनेट ने 27.42 करोड़ की राशि को दी मंजूरी, रांची स्मार्ट सिटी में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

World Trade Center will be built in Ranchi Smart City. For this, an amount of Rs 27 crore 42 lakh has been approved in the cabinet meeting

समग्र समाचार सेवा
रांची, 22अक्टूबऱ। रांची स्मार्ट सिटी में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाया जायेगा। इसके लिए गुरुवार शाम हुई झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक में 27 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है। केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए झारखंड को पहले ही 9.8 करोड़ रुपये की राशि दे दी है। योजना की कुल लागत 48 करोड़ रुपये है. यह जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने दी।
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में अंतरराष्ट्रीय कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। यहां विदेश व्यापार महानिदेशालय का क्षेत्रीय कार्यालय और भारतीय निर्यात परिसंघ से जुड़े कार्यालय भी होंगे। इसके अलावा आयात-निर्यात से जुड़ी कंपनियों के लिए स्थान मुहैया कराए जाएंगे. यहां करेंसी एक्सचेंज से लेकर मनी ट्रांसफर तक की सुविधाएं भी मिल सकती हैं।
इसके अलावा एयर कार्गो, शिप कंटेनर और निर्यात प्रबंधन की दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी. यहां अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली कंपनियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और उसके प्रचार-प्रसार के लिए भी स्थान मिलेगा. एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय कारोबार से जुड़े आवेदनों की प्रक्रिया संपन्न की जा सकेगी।

इसके अलावा आज हुई कैबिनेट की बैठक में रांची में बन रही स्मार्ट सिटी में 11 मंत्रियों के लिए बंगले बनाने की योजना को मंजूरी दे दी गयी है. इसके लिए 69 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है. स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 10 एकड़ जमीन में बंगलों का निर्माण कराया जायेगा। कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कहा कि यह व्यवस्था में झारखंड में आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को अब खुले जेल में रखा जा सकेगा।

Exit mobile version