Site icon Samagra Bharat News website

मुंबई में 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल के आठ वाहन मौके पर मौजूद

समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 22अक्टूबर। दक्षिण मुंबई में 61-मंजिला आवासीय इमारत की 19वीं मंजिल पर आग लगने से दहशत फैल गई। दोपहर के समय करी रोड में अविग्ना पार्क की इमारत में आग लग गई, जिससे धुएं के घने बादल छा गए, हालांकि निवासियों को सुरक्षित बाहर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार करी रोड इलाके में स्थित ये बिल्डिंग निर्माणाधीन है। इमारत में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स आग से बचने के लिए बालकनी से लटकता है, लेकिन नीचे गिर जाता है। बाद में जानकारी मिली की उसकी मौत हो गई। शख्स का नाम अरुण था और उम्र सिर्फ तीस साल थी। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ फ्लैट्स का इंटीरियर काम चल रहा था।
जानकारी के अनुसार मध्य मुंबई में एक 60 मंजिला आवासीय इमारत में दोपहर के समय आग लग गई। आग करी रोड पर अविघ्ना पार्क की इमारत में लगी। आग को काबू करने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इस हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत की खबर है। आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। बचाव अभियान जारी है, इस घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Exit mobile version