Site icon Samagra Bharat News website

चीन-ताइवान के बीच बन रहे युद्ध जैसे हालात, ताइवान के समर्थन में उतरे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

US President Joe Biden came out in support of Taiwan and said that his country is committed to defending Taiwan from China.

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन, 22अक्टूबर। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ताइवान के समर्थन में उतरें और उन्होंने कहा कि उनका देश चीन से ताइवान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि ताइवान स्वयं को अलग राष्ट्र मानता है, जबकि चीन हमेशा से उसे अपने ही एक स्वायत्त हिस्से के तौर पर मान्यता देता रहा है।

अमेरिका कम से कम एक साल से गुप्त रूप से ताइवान में सैन्य प्रशिक्षकों की एक छोटी टुकड़ी के साथ उनके सैन्य बलों को प्रशिक्षण दे रहा है। एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। चीन के साथ प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए अमेरिका का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हाल में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया था कि लगभग दो दर्जन अमेरिकी विशेष बल के सैनिक और नौसैनिक (जिनकी संख्या का खुलासा नहीं किया गया) अब ताइवानी बलों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षकों को पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा ताइवान भेजा गया था, लेकिन उनकी उपस्थिति की सूचना अब तक नहीं दी गई थी।
ताइवान ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर चीन कई दिनों तक बीजिंग के युद्धक विमानों की घुसपैठ के बाद इस द्वीप पर कब्जा कर लेता है तो इसके ‘क्षेत्रीय शांति के लिए विनाशकारी परिणाम’ होंगे। ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने स्पष्ट किया है कि अपने आपको बचाने के लिए के लिए जो भी करना पड़ेगा, उसे करने से ताइवान नहीं चूकेगा।

Exit mobile version