Site icon Samagra Bharat News website

आइसीसी टी20 विश्व कप 2021: 24 अक्टूबर को होगा भारत- पाकिस्तान का मैच, जानें किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह

The much talked-about match of the ICC T20 World Cup 2021 between India and Pakistan is to be played on Sunday 24 October.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23अक्टूबर। भारत और पाकिस्तान के बीच आइसीसी टी20 विश्व कप 2021 का बहुचर्चित मुकाबला रविवार 24 अक्टूबर को खेला जाना है। इस मैच का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अब तक टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट का आगाज इसी मुकाबले से करने जा रही है।
कप्तान विराट कोहली ने पहले प्रैक्टिस मैच में ही इस बात को पक्का कर दिया था कि रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत केएल राहुल ही करेंगे। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ यही धमाकेदार जोड़ी ओपनिंग करने उतरेगी।
तीसरे स्थान पर कप्तान कोहली खुद बल्लेबाजी का जिम्मा संभालेंगे इसके बाद सूर्यकुमार यादव की बारी आती है। वहीं चौथे स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की जगह होगी।
रोहित शर्मा ने दूसरे वार्म अप मैच में इस बात को कहा था कि हार्दिक टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

Exit mobile version