Site icon Samagra Bharat News website

जाना चाहते है वैष्णो देवी के धाम तो जान लें कोविड-19 की नई गाइडलाइन

Jammu and Kashmir administration has issued new guidelines for pilgrims visiting Vaishno Devi temple to prevent the spread

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 23अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने COVID-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश निर्धारित किए हैं. इसलिए अगर आप भी वैष्णो देवी दर्शन के लिए जानेवाले हैं तो आपको भी ये नई गाइडलाइन पता होनी चाहिए. जम्मू कश्मीर प्रशासन के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश में आगमन के लिए RT-PCR/ रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा. ये रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी नए आदेश में आगे बताया गया है कि केवल उन तीर्थयात्रियों को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी जिनमें कोई COVID लक्षण नहीं दिखाई देंगे। यूटी के मुख्य सचिव द्वारा अधोहस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है, “कोविड-19 के उचित व्यवहार/एसओपी का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।”

जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि नया आदेश यह देखने के बाद आया है कि केंद्र शासित प्रदेश में COVID-19 मामलों में एक असमान प्रवृत्ति है और सभी जिलों में मौजूदा COVID-19 रोकथाम उपायों को जारी रखने की आवश्यकता है।
राज्य सरकार ने ये फैसला कोरोना के नए मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी की रोकथाम के मद्देनजर लिया हैय़ आंकड़ों पर नजर डालें तो जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोविड-19 के 87 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,386 हो गई. हालांकि इस अवधि में संक्रमण के कारण मौत का कोई नया मामले सामने नहीं आया।

Exit mobile version