Site icon Samagra Bharat News website

लखीमपुर खीरी हिंसा: 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेजे गए मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत चार अन्य आरोपी

Lakhimpur Kheri Violence: Four other accused including main accused Ashish Mishra sent to 2-day police remand

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23अक्टूबर। लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू समेत चार आरोपियों को जिला अदालत ने शुक्रवार को पुलिस हिरासत में भेज दिया। विशेष अभियोजन अधिकारी (एसपीओ) एसपी यादव ने बताया, ‘जांचकर्ताओं ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) चिंता राम की अदालत में अर्जी देकर आशीष मिश्रा उर्फ मोनू, अंकित दास, शेखर भारती और लतीफ को पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया था।’

यादव ने कहा कि अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने चारों आरोपियों को 22 से 24 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने की अर्जी स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत की अवधि 22 अक्टूबर शाम 5 बजे से शुरू होगी और 24 अक्टूबर शाम पांच बजे समाप्त होगी।

उन्होंने कहा, ‘अदालत ने जांच में हस्तक्षेप किए बिना आरोपी के वकील को उपस्थित होने की अनुमति देने का आदेश दिया इसके अलावा अदालत ने आरोपी की मेडिकल जांच के भी निर्देश दिए हैं। इस मामले में आरोपी अंकित दास पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अखिलेश दास का भतीजा है जिसको पिछले दिनों हिरासत में पुलिस लखनऊ लेकर आई और उसके घर से रिवॉल्वर और बंदूक बरामद की थी।

Exit mobile version