Site icon Samagra Bharat News website

लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें नया रेट

Petrol and diesel prices increased for the fourth consecutive day on Saturday. Petrol and diesel prices across the country on Saturday

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23अक्टूबर। शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन भी बढ़ोतरी हुई। शनिवार को देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके बाद देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल की कीमत 96.97 रुपए प्रति लीटर हो गई।
वहीं, मुंबई में मुंबई में, पेट्रोल 113.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल आज 104.00 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 107.78 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल की कीमत 99.08 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 104.22 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.25 रुपए प्रति लीटर है।

बेंगलुरु में पेट्रोल 110.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.86 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.55 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 104.70 रुपये हो गई है। पूरे देश में सबसे मंहगा पेट्रोल और डीजल राजास्थान के गंगानगर में बिक रहा है। गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 119.42 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल की कीमत 110.26 रुपए प्रति लीटर है।

Exit mobile version