Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली में छठ पूजा से हट सकती है पाबंदिया,  27 अक्टूबर को  DDMA की बैठक में होगा फैसला

The DDMA will meet on October 27 to discuss the current situation of COVID-19 in the national capital and is likely to be held a

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 23अक्टूबऱ। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए डीडीएमए की 27 अक्टूबर को बैठक होगी और संभावना है कि इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने पर रोक लगाने के फैसले पर भी ‘पुनर्विचार’ होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने 30 सितंबर को जारी आदेश में महामारी के चलते दिल्ली में यमुना नदी के घाटों, जलाशय और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा मनाने पर रोक लगा दी थी।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘डीडीएमए कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए 27 अक्टूबर को बैठक करेगा और इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा करने पर लगाई गई रोक के अपने फैसले पर भी पुनर्विचार करेगा.’’ उल्लेखनीय है कि सांसद मनोज तिवारी सहित दिल्ली भाजपा नेताओं ने छठ पूजा पर रोक के फैसले को लेकर केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा था और डीडीएमए को पूजा की अनुमति के लिए नए सिरे से प्रस्ताव भेजने की मांग की थी। इसके बाद बैजल ने मुख्य सचिव को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए डीडीएमए की बैठक बुलाने का निर्देश दिया।

Exit mobile version