Site icon Samagra Bharat News website

करवाचौथ आज, जानिए पूजाविधि और आपके शहर में चंद्रोदय का समय

Today i.e. on October 24, the festival of Karva Chauth will be celebrated across the country. On Karva Chauth, married women pray

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,24अक्टूबर। आज यानी 24 अक्टूबर को देश भर में करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं अपनी पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। करवाचौथ के इस व्रत को करक चतुर्थी, दशरथ चतुर्थी, संकष्टि चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन करवा के साथ मां पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा करने का भी विधान है। इस दिन सुहागिन स्त्रियों को इस व्रत का वर्ष भर इंतजार रहता है। इस दिन सुहाग से जुड़ी चीजों का काफी महत्व होता है इसलिए सुहागिन स्त्रियां करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करती हैं। पूजा और करवा चौथ व्रत की कथा सुनने के बाद रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत व्रत का पारण करती हैं। अपने पति की समृद्धि और लंबी आयु की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। आइए जानते हैं करवाचौथ चंद्रोदय का समय, पूजन सामग्री और पूजा विधि।

करवाचौथ पूजन का शुभ मुहूर्त
कृष्ण पक्ष की चतुर्थी आरंभ- 24 अक्तूबर प्रातः 3:01 मिनट से

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी समाप्त- 25 अक्तूबर प्रातः 5:43 मिनट तक।

करवाचौथ चंद्रोदय का समय

24 अक्तूबर को रात्रि 8:12 मिनट पर चंद्रोदय होगा। अलग-अलग जगहों पर चांद के निकलने का समय थोड़ा आगे पीछे रहेगा।

शहर चंद्रोदय का समय

दिल्ली- रात 8-07 बजे

कोलकाता-शाम 7-35 बजे

पटना- शाम 7-42 बजे

रांची- शाम 7-46 बजे

लखनऊ- शाम 7-56 बजे

प्रयागराज -शाम 7-56 बजे

मनाली-शाम 7-58 बजे

कानपुर-शाम 7-59 बजे

वाराणसी-शाम 7-51 बजे

देहरादून- रात 8-00 बजे

जयपुर-रात 8-17 बजे

भोपाल-रात 8-19 बजे

इंदौर-रात 8-26 बजे

जोधपुर-रात 8-30 बजे

उदयपुर-रात 8-31 बजे

शिमला-रात 8-01 बजे

चंडीगढ़-रात 8-04बजे

कुरुक्षेत्र-रात 8-05बजे

पानीपत-रात 8-06 बजे

रायपुर-रात 8-06 बजे

जम्मू-रात 8-06 बजे

आगरा-रात 8-07 बजे

अमृतसर-रात 8-09 बजे

जबलपुर-रात 8-09 बजे

औरंगाबाद-रात 8-35 बजे

वड़ोदरा-रात 8-38 बजे

अहमदाबाद-रात 8-39 बजे

पुणे-रात 8-43 बजे
मुंबई-रात 8-46 बजे

Exit mobile version