Site icon Samagra Bharat News website

स्पूतनिक-वी वैक्सीन से हो सकता है HIV, दक्षिण अफ्रीका के बाद नामीबिया ने इस्तेमाल पर लगाई रोक

Namibia will ban the use of the Russian corona vaccine Sputnik-V. The country's Health Ministry gave this information on Saturday.

समग्र समाचार सेवा
नामीबिया, 24अक्टूबर। नामीबिया रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी के इस्तेमाल पर रोक लगाएगा। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। कुछ समय पहले ही पड़ोसी देश दक्षिण अफ्रीका ने स्पूतनिक वैक्सीन को लेकर चिंता जाहिर की थी जिसके बाद नामीबिया में भी इसके इस्तेमाल पर रोक लगाया जाएगा। दरअसल, यह माना जा रहा है कि स्पूतनिक-वी वैक्सीन लेने वाले पुरुषों में एचआईवी होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

स्पूतनिक-वी वैक्सीन को विकसित करने वाले जमेलिया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने हालांकि इस फैसले पर नाखुशी जाहिर की है। इंस्टीट्यूट ने कहा कि नामीबिया का फैसला किसी साइंटिफिक एविडेंस या रिसर्च पर आधारित नहीं है।

दक्षिण अफ्रीकी नियामक SAHPRA ने फैसला लिया है कि वह अपने देश में स्पूतनिक-वी के आपात इस्तेमाल को मंजूरी नहीं देगा। इसके पीछे दवा नियामक ने कहा है कि कुछ शोधों से यह पता लगता है कि स्पूतनिक-वी ममें एडेनोवायरस टाइप 5 वेक्टर है, जिसके इस्तेमाल से पुरुषों में एचाईवी होने की आशंका बढ़ जाती है।

नामीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि रूसी वैक्सीन के इस्तेमाल को बंद करने का उनका फैसला इस चिंता के सामने आने के बाद लिया गया है कि स्पूतनिक वी लेने वाले पुरुषों में संभवतः एचाईवी होने की आशंका ज्यादा होती है।

बता दें कि भारत में भी स्पूतनिक-वी वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई थी। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई आशंका सामने नहीं आई है।

Exit mobile version