Site icon Samagra Bharat News website

यूपी में सोनिया गांधी को एक और झटका, कांग्रेस का हाथ छोड़ टीएमसी में शामिल हुए नेता राजेश पति त्र‍िपाठी और उनके बेटे ललितेश

Pati Tripathi on Monday left the Congress and joined the Trinamool Congress in Silguri in the presence of West Bengal Chief Minister

समग्र समाचार सेवा
लखनऊ, 25अक्टूबर। विधासभा चुनाव से पहले नेताओं को पार्टी दरबदल लगातार जारी है। इसी बीच उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के दो नेता राजेश पति त्र‍िपाठी और उनके बेटे यूपी कांग्रेस के पूर्व उपाध्‍यक्ष ललितेश पति त्र‍िपाठी आज सोमवार को कांग्रेस का हाथ छोड़ सिलगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।
उसके पार्टी छ़ोडने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के मुताबिक, सिलीगुड़ी में यूपी कांग्रेस के नेता राजेश पति त्रिपाठी और ललितेश पति त्रिपाठी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम व पूर्व रेल मंत्री कमलापति त्रिपाठी की चौथी पीढ़ी के सदस्य ललितेश पति उनके परपोते हैं। कमलापति के ज्येष्ठ पुत्र लोकपति त्रिपाठी भी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री थे। लोकपति के बेटे राजेश पति त्र‍िपाठी भी यूपी में एमएलसी थे। बाद में राजेश के बेटे ललितेश 2012 में कांग्रेस के टिकट पर मिर्जापुर से विधायक बने थे।

Exit mobile version