Site icon Samagra Bharat News website

अरशद वारसी की फिल्म बंदा सिंह का पोस्टर हुआ रिलीज़, सत्य घटना पर आधारित है ये फिल्म.

The makers of Banda Singh have released the first poster of the film. This film is the story of a man and his family living in North India.

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25अक्टूबर। बंदा सिंह के निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। यह फिल्म उत्तर भारत में रह रहे एक व्यक्ति और उसके परिवार की कहानी है और सत्य घटनाओं पर आधारित है। यह फुल्लू फेम डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना द्वारा निर्देशित है। फिल्म में अरशद वारसी और मेहर विज प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह सीमलैस प्रोडक्शंस एलएलपी के मनीष मिश्रा द्वारा निर्मित है और साथ ही अभिषेक सक्सेना द्वारा उनके बैनर अंबी अभी प्रोडक्शंस के तहत सह-निर्मित है। फिल्म को शाहीन इकबाल ने लिखा है और पटकथा शाहीन इकबाल और अभिषेक सक्सेना द्वारा लिखी गई है। इस फिल्म की शूट मध्य नवंबर से शूरू कि जाएगी।

उत्साहित अरशद वारसी कहते है, “मैने जब स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे स्क्रिप्ट से प्यार हो गया, और मुझे यकीन है कि आप सब को भी फिल्म से प्यार हो जाएगा।”

अभिनेत्री मेहर विज ने कहा, “यह स्क्रिप्ट मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं बहुत खुश और भाग्यशाली हूं कि मुझे इस शानदार भूमिका को निभाने के लिए चुना गया और में प्रतिभाशाली अरशद वारसी के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। ”

Exit mobile version