Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में आरएसवी बुखार ने मचाया कोहराम, अब तक 9 बच्चों की मौत

Right now the corona havoc in the country has not completely calmed down that RSV fever has created a ruckus in Burdwan district

समग्र समाचार सेवा
कोलकत्ता, 25अक्टूबर। अभी देश में कोरोना कहर पूरी तरह से शांत हुआ नही कि पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में आरएसवी बुखार ने कोहराम मचा रखा है। जानकारी के मुताबिक बर्दवान मेडिकल कॉलज में बीते महीने भर में 1,200 बच्चों के बुखार के मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इनमें से 9 की मौत हो गई है। रविवार के दिन अधिकारियों ने कहा कि राज्य में दुर्गापूजा के बाद अब कोरोना फिर से वापस आ रहा है। मेडिकल कॉलेज में सांस की गंभीर समस्या के साथ 1200 बच्चों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 9 बच्चों की मौत हो गई हैय़। डॉक्टरों की मानें तो सांस लेने में तकलीफ, बुखार और खांसी के कारण है. यह तकलीफ रेस्पिरेटरी सिंकाटियल वायरस (RSV) का परिणाम है।

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के प्रमुख कौस्तव नायक ने इस बाबत कहा कि पिछले 1 महीने में सर्दी, खांसी, बुखार व सांस लेने में समस्य को लेकर 1,200 से अधिक बच्चों को भर्ती कराया जा चुका है। इनमें से 9 बच्चों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 महीने से कम की थी और वे शारीरिक रूप से कमजोर थे। सभी बच्चों को फिलहाल कोविड टेस्ट कराया गया है जो निगेटिव पाया गया है। डॉक्टर ने बताया कि प्रभावित होने वाले बच्चों की उम्र 1 साल से कम है। तेज बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षण के साथ भर्ती हुए थे बच्चे।

नायक ने कहा कि मौसम बदलने के कारण बच्चे काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं. इस साल लगातार बारिश के कारण इसमें थोड़ा समय लग रहा है लेकिन यह दो सप्ताह से ज्यादा नहीं रहने वाला. इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए डॉक्टर व स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही है।

Exit mobile version