Site icon Samagra Bharat News website

अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना, सांबित पात्रा बोले- “नानी” को ठेस पहुँचाया

Aam Aadmi Party (AAP) national convener and Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal reached Ayodhya on Tuesday. Here Kejriwal worshiped

समग्र समाचार सेवा
अयोध्या, 26 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। यहां केजरीवाल ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि पर भगवान राम के दर्शन और पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की यात्रा में अयोध्या को भी शामिल किया जाएगा। अब दिल्ली के लोग भी राम जन्मभूमि अयोध्या के दर्शन कर सकेंगे।

दर्शन के बाद केजरीवाल ने कहा, ‘आज मुझे भगवान राम की पूजा करने का सौभाग्य मिला। मैं चाहता हूं कि हर भारतीय को यह सौभाग्य मिले। मैं बहुत छोटा आदमी हूं, लेकिन भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है।’

केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में हमारी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना है, जिसमें हम दिल्ली के लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा प्रदान करते हैं। हमने बुधवार को दिल्ली में एक बैठक का आयोजन किया है जिसमें हम अयोध्या को भी उस सूची में शामिल करेंगे। अब दिल्ली के लोग राम जन्मभूमि अयोध्या के दर्शन कर सकेंगे।

यूपी में पार्टी के चेहरे के सवाल का केजरीवाल ने कोई जवाब नहीं दिया। मीडिया से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

केजरीवाल के अयोध्या में मंदिर दर्शन को लेकर भाजपा प्रवक्ता सांबित पात्रा ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट कर लिखा, ” आज केजरीवाल जी ने अपनी “नानी” को ठेस पहुँचाया है ..सिर्फ़ नानी ही नहीं ..जवाहरलाल नेहरू भी नाराज़ होंगे …बड़े-बुजुर्गों का ऐसा असम्मान करना ठीक नहीं “Sir Ji”!”

Exit mobile version