Site icon Samagra Bharat News website

कोविड अपडेट: एक दिन में मिले 12,428 लोग कोरोना संक्रमित, 356 लोगों की हुई मौत

Covid Update: Third wave of corona can cause havoc in the country, figures of 8 to 90 thousand infected in a week

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अक्टूबऱ। कोरोना के दैनिक मामलों में पिछले महिने से उतार-चढाव देखने को मिल रहा है हालांकि कई राज्यों में कोरोना के मामलें नाम मात्र के है लेकिन केरल और महाराष्ट्र ऐसे राज्य है जहां देश के कुल मामलों में संक्रमितों की संख्या आधा से ज्यादा है। दैनिक मामलों से राहत तो मिल रही है लेकिन मरने वालों की संख्या में एक बार फिर इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 12,428 लोग लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसी दौरान 15,951 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। इसी दौरान 356 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। वहीं वर्तमान में कोरोना के कुल 1,63,816 एक्टिव मामले हैं।

वहीं अबतक कुल 4.53 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 100 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद आज मरने वालों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते कल मरने वालों की संख्या 443 थी. वहीं आज मरने वालों की संख्या 356 पहुंच चुकी है।

Exit mobile version