Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली: ओल्ड सीमापुरी के एक घर में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अक्टूबर। दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी में सुबह- सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें 4 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। जानाकीर के मुताबिक ओल्ड सीमापुरू के एक घर में भीषण आग लग गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि आग कैसे लगी अबतक इसका पता नहीं चल सका है। आग लगने के बाद से ही दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे इस दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई थी और कुछ लोग घायल हो गए थे. इसके बाद पुलिसकर्मी ने गीले कपड़े से आग को बुझाया और 1 बच्चों समेत 7 लोगों की जान बचाई थी।

Exit mobile version