Site icon Samagra Bharat News website

कई शहरों में 120 रुपये/लीटर के करीब पहुंचा पेट्रोल, जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

After relief, disaster again, petrol 114.75 and diesel Rs 97.73 a liter

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अक्टूबर। पेट्रोल-डीजल के दामों लगातार हो रही बढ़ोतरी से देश के शहरों में पेट्रोल के रेट 120 लीटर के करीब पहुंच गए हैं। अक्टूबर माह में अभी तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 20 बार से ज्यादा बार बढ़ोतरी की गई हैय़ फिलहाल, आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 107.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं, वहीं, डीजल के दाम 96.32 रुपये प्रति लीटर पर हैं।
पेट्रोल – डीजल की बढ़ती कीमतों का आम आदमी पर चौतरफा असर देखा जा रहा है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पहली बार पेट्रोल 119.79 रुपये प्रति लीटर पर है, जबकि, डीजल 110.63 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 119.08 रुपये प्रति लीटर पर है. वहीं, डीजल 108.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

चार महानगरों में पेट्रोल डीजल का भाव

दिल्ली पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 96.32 रुपये प्रति लीटर
मुंबई पेट्रोल 113.46 रुपये और डीजल 104.38 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई पेट्रोल 104.52 रुपये और डीजल 100.59 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता पेट्रोल 108.11 रुपये और डीजल 99.43 रुपये प्रति लीटर

देश के कई शहरों में इस समय पेट्रोल के रेट 120 लीटर के करीब पहुंच चुके हैं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पहली बार पेट्रोल के रेट 120 रुपये के करीब पर पहुंच गए हैं।

Exit mobile version