Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हौसले बुलंद, बांदीपोरा में सुरक्षाबलों पर किया ग्रेनेड हमला

Terrorists are not deterring their rights in Jammu and Kashmir. Every day they are attacking the security forces. Ordinary citizens

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 26अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी हकतों से बाज नही आ रहे है। आए दिन वे सुरक्षाबलों पर हमले कर रहे है। उनके हमले का आम नागरिक भी शिकार हो रहे है। अब उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा से खबर सामने आई है कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया है। धमाके में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं, साथ ही छह नागरिकों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बांदीपोरा के सुंबल पुल इलाके में आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। हमले में करीब छह नागरिक घायल हो गए हैं जिनमें से दो नागरिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिम्हें श्रीनगर शिफ्ट किया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के सुंबल पुल इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंका गया, जिसमें पांच नागरिक घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की ओर ग्रेनेड फेंका, लेकिन ग्रेनेड अपने टारगेट से चूक गया और सड़क किनारे ही फट गया। घटना में घायल नागरिकों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version