Site icon Samagra Bharat News website

केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने फीफा के सीईओ श्री यूरी जोर्कएफ से की मुलाकात, फुटबॉल को बढ़ावा देने के विषय पर हुई चर्चा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अक्टूबर। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने 25अक्टूबर को नई दिल्ली में फीफा के सीईओ श्री यूरी जोर्कएफ से मुलाकात की।

बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने जमीनी स्तर पर फुटबॉल को प्रोत्साहित और अधिक टूर्नामेंट और आयोजनों के साथ इसका विस्तार करने के विषय पर चर्चा की। श्री ठाकुर ने कहा कि हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों में मिली सफलता के बाद भारत में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है। खेल संस्कृति के निर्माण से जुड़े प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को लेकर भी हाल के हफ्तों में एक नयी गति पैदा हुई है।

श्री यूरी ने श्री ठाकुर को अपनी फुटबॉल ट्रिक्स दिखाई, जबकि श्री ठाकुर ने भी अपने ड्रिब्लिंग कौशल का प्रदर्शन किया।

Exit mobile version