Site icon Samagra Bharat News website

दिल्ली सरकार ने कोरोना प्रोटोकाल के साथ सार्वजनिक रूप से छठ पूजा मनाने के लिए दी इजाजत

After the decrease in the cases of corona in the country's capital Delhi, permission has been given to celebrate Chhath Puja in public

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अक्टूबर। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में आई कमी के बाद घाटों पर सार्वजनिक रूप से छठ पूजा मनाने की इजाजत दे दी गई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने DDMA की बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। मनीष सिसोदिया ने बताया, ‘DDMA की आज हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है कि दिल्ली में छठ पूजा की इजाजत दी जाएगी। यह सरकार द्वारा पहले से तय किए गए स्थानों पर सख्त प्रोटोकॉल के साथ मनाया जाएगा।
सिसोदिया ने कहा कि पूजा के दौरान घाट पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा और सीमित संख्या में लोगों को अनुमति दी जाएगी।
गौरतलब है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने 30 सितंबर को अपने आदेश में नदी के तट, जलाशय और मंदिरों में छठ के आयोजन पर रोक लगा दी थी।

Exit mobile version