Site icon Samagra Bharat News website

बनते काम बिगड़ रहे हैं तो बुधवार के दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधि-विधान से करें पूजा

One must worship Lord Ganesha. If none of your work is being done, then worship Lord Ganesha on Wednesday. Wednesday was dedicated

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अक्टूबर। कई बार बहुत मेहनत करने के बाद काम बनते बनते बिगड़ जाते है जिससे बहुत निराशा हाथ लगती है। ऐसा किसी ग्रह के अशुभ प्रभावों के कारण होता है। माना जाता है कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना अवश्य करनी चाहिए। यदि आपका भी कोई काम नहीं बन रहा है तो बुधवार के दिन गणेश जी पूजा करें। बुधवार का दिन गणेशी जी को समर्पित होता है और इस दिन उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है।
हिंदू धर्म के अनुसार भगवावन गणेश प्रथम पूजनीय देव और विघ्नहर्ता हैं। ऐसे में यदि आपके किसी काम में विघ्न पड़ रहा है तो आपको बुधवावर के दिन कुछ उपाय करने चाहिए. जिससे भगवान गणेश प्रसन्न होकर अशुभ प्रभावों से मुक्ति दिलाते हैं और आपके सभी विघ्न हर लेते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को दूर्वा घास अतिप्रिय है और इसलिए बुधवार के पूजन में गणेश जी को दूर्वा घास जरूर अर्पित करें. इससे भगवान गणेश प्रसन्न होंगे और आपके सभी बिगड़े काम बनाएंगे।
बुधवार को पूजा करते समय ध्यान रखें कि भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर लगाकर तिलक करें. कहा जाता है कि प्रथम पूजनीय भगवान गणेश जी हैं और उन्हें प्रसन्न करने से आपके सभी विघ्न दूर होते हैं। इतना ही नही भगवान गणेश को मोदक अतिप्रिय हैं और इसलिए उनकी हर पूजा में मोदक का प्रसाद जरूर रखें।

Exit mobile version