Site icon Samagra Bharat News website

अनंत कुमार सिंह, सीवीओ, इंडियनऑयल ने ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021’ के दौरान ‘ऑनलाइन सतर्कता शिकायत प्रबंधन प्रणाली’ का किया शुभारंभ

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। अनंत कुमार सिंह, सीवीओ, इंडियनऑयल ने 26 अक्टूबर को रिफाइनरी मुख्यालय, इंडियनऑयल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 के उद्घाटन के दौरान इंडियनऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध एक नया वेब-आधारित ‘ऑनलाइन सतर्कता शिकायत प्रबंधन प्रणाली’ लॉन्च किया। यह प्रणाली अधिक पारदर्शिता लाएगा, स्थिति ट्रैकिंग प्रदान करेगा और समाधान की प्रक्रिया को गति देगा।
इस अवसर पर सिंह ने कहा कि सतर्कता मानदंड निष्पक्षता और पारदर्शिता लाते हैं और हमें नियम-आधारित प्रणालियों से मूल्य-आधारित प्रणालियों में परिवर्तन करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान, सिंह ने कर्मचारियों से सुझाव मांगते हुए ‘सिस्टम सुधार के माध्यम से निवारक सतर्कता के लिए सुझाव अभियान’ शुरू किया। इसके बाद स्कोप भवन के आसपास कार्यालय जाने वालों के बीच ‘पीआईडीपीआई की जागरूकता और भ्रष्टाचार की रोकथाम’ पर एक बहुत शक्तिशाली नुक्कड़ नाटक किया गया।

Exit mobile version