Site icon Samagra Bharat News website

झारखंड के गोड्डा सीट से बीजेपी विधायक अमित मंडल के आवास पर हमला

BJP MLA Amit Mandal from Godda assembly seat in Jharkhand was attacked by some people late on Wednesday evening near his residence

समग्र समाचार सेवा
पटना, 28 अक्टूबर। झारखंड के गोड्डा विधानसभा सीट से बीजेपी MLA अमित मंडल पर तिलकामांझी थानाक्षेत्र स्थित आवास के समीप बुधवार की देर शाम कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अमित को सीने, पेट और हाथों में चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि नकाब पहने हमलावरों ने बुधवार रात करीब 10 बजे विधायक पर हमला किया। तिलकामांझी एसएचओ राज रतन ने कहा, विधायक तिलकमांझी इलाके में अपने आवास पर थे तभी 10 से 12 लोगों ने उन पर पत्थरों और ईंटों से हमला कर दिया। अंगरक्षक उन्हें बचाने में कामयाब रहे।

घटना के बाद मंडल के समर्थक हमला स्थल पर पहुंच गए।

राज रतन ने कहा, भाजपा विधायक ने तिलकमांझी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. हम आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।

अमित मंडल अपने पिता रघुनंदन मंडल की मृत्यु के बाद राजनीति में शामिल हुए, जो बिहार विधानसभा में पूर्व विधायक थे।

Exit mobile version