Site icon Samagra Bharat News website

खाई में गिरी थाथरी से डोडा जा रही बस, 10 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की दो लाख देने की घोषणा

Union Minister Dr. Jitendra Singh has also confirmed this accident. He told that he has spoken to Doda District Collector Vikas Sharma

समग्र समाचार सेवा
जम्मू, 28अक्टूबर। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। थाथरी से डोडा जा रही एक मिनी बस खाई में जा गिरी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए इस सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों के लिए पीएम मोदी ने 50 हजार रुपये की घोषणा की।

डोडा के एसपी ने बताया कि इस घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी इस एक्सीडेंट की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में डोडा के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर विकास शर्मा से बात की है। घायलों को डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा, वहां प्रशासन को अन्य जिस तरह की भी सहायता की आवश्यकता होगी, उन्हें उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डोडा पहुंचने से पहले अचानक बस अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा रही। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि सुई गोवारी इलाके में मिनी बस खाई में गिरने के बाद उसके टुकड़े हो गए। बस का काफी मलबा बाहर निकाला जा चुका है।

Exit mobile version