Site icon Samagra Bharat News website

सीबीआई ने कस्टम के सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा

CBI has arrested two Customs officers in connection with bribery case.CBI spokesperson RC Joshi said that Superintendent of Customs
इंद्र वशिष्ठ
सीबीआई ने कस्टम के दो अफसरों को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया कि सीमा शुल्क (कस्टम) के सुपरिटेंडेंट जी.सीएच. एस.सुरेश कुमार और कस्टम इंस्पेक्टर कृष्ण पाल को गिरफ्तार किया गया है।
एक शिकायत के आधार पर सीमा शुल्क आयुक्तालय, हैदराबाद के सीमा शुल्क अधीक्षक (निवारण) , एक निरीक्षक (निवारण) तथा हवलदार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता की जमानत रद्द न करने एवं उसे गिरफ्तार न करने के लिए उससे 20,000 रुपए की रिश्वत की मांग की है। बाद में रिश्वत राशि घटाकर 10,000 रुपए कर दी गई।
आरोप है कि पूर्व में शिकायतकर्ता सोना तस्करी के मामले में सीमा शुल्क द्वारा गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे इस शर्त पर जमानत मिली थी, कि वह प्रत्येक दूसरे एवं चतुर्थ सोमवार को सीमा शुल्क के कार्यालय में उपस्थित होगा और रजिस्टर पर हस्ताक्षर करेगा।
इस शिकायत के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए रिश्वत की मांग करने एवं स्वीकार करने के दौरान पकड़ा।
आरोपियों के हैदराबाद स्थित कार्यालय एवं आवासीय परिसरों सहित 04 स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें कुछ दस्तावेज बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों को सीबीआई मामलों के प्रमुख विशेष न्यायाधीश, हैदराबाद के समक्ष आज पेश किया गया एवं उन्हे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Exit mobile version